1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert! बर्फबारी, बारिश और शीत लहर की चेतावनी, जानिए- मौसम का हाल

IMD Alert! बर्फबारी, बारिश और शीत लहर की चेतावनी, जानिए- मौसम का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2021 04:44 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 04:44 pm IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत (North India) में जारी की गई शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, कश्मीर में स्थानीय मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच उंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

IMD Alert! बर्फबारी, बारिश और शीत लहर की चेतावनी, जानिए- मौसम का हाल- India TV Hindi
IMD Alert! बर्फबारी, बारिश और शीत लहर की चेतावनी, जानिए- मौसम का हाल Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) में जारी की गई शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD- India Meteorological Department) ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि उत्तर भारत के लिए शीत लहर की चेतावनी 22 जनवरी तक जारी रहेगी।

घटेगा कोहरा, रात में होगी ज्यादा ठंड

हालांकि, आरके जेनामनी ने यह भी कहा कि उत्तरी मैदानी इलाकों में अब कोहरा घटने लगेगा। उन्होंने कहा, "उत्तरी मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड) में फैला घना कोहरा कल से हटना शुरू हो जाएगा। यहां दिन का तापमान (Maximum Temperature) बढ़ेगा जबकि रात के दौरान तापमान (Minimum Temperature) में और गिरावट आएगी। 

सोमवार को छाया घना कोहरा

सर्द हवाओं और ठिठुरन के बीच उत्तर भारत के लोगों की सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में आज घने से लेकर बेहद सघन कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में मध्यम से घने कोहरे के बीच सुबह का आगाज़ हुआ।

विजिबिलिटी पर पड़ा असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी काफी कम आंकी गई। चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, अमृतसर, अंबाला, गंगानगर, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। पटियाला, हिसार, आगरा और लखनऊ 200 मीटर रही। दिल्ली-सफदरजंग और पालम- 500 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृ​द्धि दर्ज की गई है। आज सुबह 5:30 बजे, पालम और सफदरजंग में क्रमशः 10 ℃ और 11.2 ℃ तापमान दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तामपान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि 22 से 25 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर के उंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "23 जनवरी की शाम से 25 जनवरी की शाम तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक पश्चिमी विक्षोभ द्वारा प्रभावित करने की संभावना है।"

बारिश की तीव्रता हो सकती है कम

स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "24 जनवरी को मुख्य गतिविधि के दौरान जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में चमक के साथ हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश होगी। हालांकि, हमें पिछले बार की तुलना में कम तीव्रता की बारिश की उम्मीद है।" आपको बता दें कि कश्मीर में 40 दिनों की कठोर सर्दी 'चिल्लई कला' 31 जनवरी को खत्म होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।