1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में आई 118 वर्षों में सबसे भयावह बाढ़, 12 मीटर बढ़ा नदी का स्‍तर

उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में आई 118 वर्षों में सबसे भयावह बाढ़, 12 मीटर बढ़ा नदी का स्‍तर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 01:00 pm IST

केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)। उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया इस समय 118 सालों की सबसे भयावह बाढ़ से जूझ रहा है। रविवार को भारी बारिश के चलते आयी भयावह बाढ़ में कई इलाकों का संपर्क टूट गया और बड़ी संख्या में किसान फंसे हुये हैं।

Australia Flood- India TV Hindi
Australia Flood Image Source : FILE

केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)। उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया इस समय 118 सालों की सबसे भयावह बाढ़ से जूझ रहा है। रविवार को भारी बारिश के चलते आयी भयावह बाढ़ में कई इलाकों का संपर्क टूट गया और बड़ी संख्या में किसान फंसे हुये हैं। बाढ़ में कई पशुओं के भी बहने की आशंका है। इलाके के एक प्रमुख नदी का जलस्तर 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुका है। 

मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि क्वींसलैंड की डेंट्री नदी का जलस्तर 12.60 मीटर तक बढ़ गया है ऐसा जल स्तर बीती एक सदी से भी अधिक समय से नहीं देखा गया। स्थानीय अधिकारियों ने आगाह किया है कि दूरदराज के क्षेत्रों में कुछ निवासियों का संपर्क कुछ दिनों के लिए टूट सकता है। विश्व विरासत स्थलों में सूचीबद्ध डेंट्री वर्षावन में पिछले महज 24 घंटों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई । इस हफ्ते के बाकी दिनों में भी उत्तरी क्वींसलैंड में भारी बारिश होने की आशंका है। 

पोर्ट डगलस शायर काउंसिल की मेयर जूलिया लेउ ने एएफपी को बताया कि जो लोग अभी भी अपने घरों में हैं उनका संपर्क दो दिनों तक कटा रह सकता है। ऐसा होने पर बिजली और फोन सेवा बाधित हो सकती है। इस बीच बाढ़ ने किसानों और पशुओं के लिए भारी तबाही मचाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत