1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में CNG 1.36 रुपये प्रति किलो हुई महंगी, बढ़े दाम आधी रात से लागू होंगे

दिल्ली में CNG 1.36 रुपये प्रति किलो हुई महंगी, बढ़े दाम आधी रात से लागू होंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2018 09:26 pm IST,  Updated : May 28, 2018 09:57 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम 1.36 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बयान में कहा कि रुपये में गिरावट तथा प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कच्चे माल की लागत बढ़ी है जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है...

दिल्ली-एनसीआर में आज...- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में आज सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम 1.36 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बयान में कहा कि रुपये में गिरावट तथा प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कच्चे माल की लागत बढ़ी है जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है।

आज मध्यरात्रि से दिल्ली में सीएनजी 41.97 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 1.55 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 48.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

आईजीएल ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि की वजह से सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। आईजीएल ने कहा कि रात 12:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर सीएनजी के बिक्री मूल्य में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट जारी रहेगी। इस तरह रात 12:30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक दिल्ली में सीएनजी की कीमत 40.47 रुपये और नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47.10 रुपये किलोग्राम रहेगी।

पाइप वाली रसोई गैस (PNG) की कीमतों में संशोधन नहीं किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत