1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज राहत, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट्स

दिल्ली में आज राहत, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट्स

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 21, 2026 09:02 am IST,  Updated : Sep 21, 2026 09:09 am IST

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी, बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आज का मौसम अपडेट- India TV Hindi
आज का मौसम अपडेट Image Source : FILE (X)

मौसम विभाग ने आज यानी 21 सितंबर से अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है, जबकि पंजाब में भी बारिश की संभावना कम है।

आज किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
  • राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 
  • हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। 
  • जम्मू-कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी बारिश की संभावना जताई गई है। 
  • बिहार और झारखंड में 21 से 26 सितंबर के बीच कई इलाकों में व्यापक बारिश हो सकती है। 
  • ओडिशा में 21 और 22 सितंबर को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है।
  • मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश में 21 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। 
  • असम और मेघालय में 23 से 25 सितंबर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग दिनों में व्यापक बारिश हो सकती है।
  • दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 26 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं। 
  • केरल में 22-23 और 26 सितंबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश में 25-26 सितंबर और कर्नाटक के कई हिस्सों में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

केरल में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से 5 की मौत, 5 लोग बहे; 2 लापता

UP चुनाव में किसके साथ जाएंगे ओवैसी? गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, 2 अक्टूबर तक फैसला!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत