1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Coronavirus के सात नए केस, कुल मामले बढ़कर 156 हुए

ओडिशा में Coronavirus के सात नए केस, कुल मामले बढ़कर 156 हुए

 Written By: Bhasha
 Published : May 02, 2020 07:24 pm IST,  Updated : May 02, 2020 07:44 pm IST

ओडिशा के जाजपुर जिले में सात व्यक्ति शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए, गए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 156 हो गए।

ओडिशा में Coronavirus के सात नए केस, कुल मामले बढ़कर 156 हुए- India TV Hindi
ओडिशा में Coronavirus के सात नए केस, कुल मामले बढ़कर 156 हुए Image Source :

भुवनेश्वर: ओडिशा के जाजपुर जिले में सात व्यक्ति शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए, गए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 156 हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 55 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हुई है। प्रदेश में अब भी संक्रमित मरीजों की संख्या 100 हैं। शुक्रवार तक कुल 36,593 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि सामने आये कोविड-19 के सात नये मामलों में दो महिलाएं शामिल हैं। इन सभी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता की यात्रा की थी। इन सभी को पृथक केंद्र में रखा गया था और इनमें कोई लक्षण नहीं थे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इन नए मरीजों के साथ जाजपुर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है जो एक नए ‘हॉटस्पॉट’ (संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) के तौर पर उभरा है।

संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। राज्य में सामने आये कुल मामलों में से सबसे ज्यादा 47-47 मामले भुवनेश्वर और जाजपुर जिले से हैं। वहीं बालासोर में 20, भद्रक में 19, सुंदरगढ़ में 10, केंद्रपाड़ा, बोलंगीर और कालाहांडी जिलों में दो-दो जबकि कोरापुट, झारसुगुड़ा, देवगढ़, क्योंझर, कटक, ढेंकनाल और पुरी से एक-एक मामला सामने आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत