1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: साउथ के स्टार महेश बाबू ने कहा- कोविड स्वास्थ्यकर्मी ही हमारे सच्चे सुपरहीरो

कोरोना वायरस: साउथ के स्टार महेश बाबू ने कहा- कोविड स्वास्थ्यकर्मी ही हमारे सच्चे सुपरहीरो

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2020 07:03 pm IST,  Updated : May 02, 2020 07:08 pm IST

महेश बाबू ने उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जो इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं।

Telgu Super Star Mahesh babu - India TV Hindi
महेश बाबू ने स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू का कहना है कि वह उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो कोविड-19 के प्रकोप के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने के लिए निस्वार्थ और अथक रूप से काम कर रहे हैं। 

महेश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है, साथ ही लिखा है, "मैं उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभारी हूं, जो इस कठिन समय में हमें सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए निस्वार्थ और अथक प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमें यह समझना चाहिए कि वे हमें बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि अपने खुद के जीवन को जोखिम में डालना कठिन है, लेकिन उन लोगों को पीछे छोड़ना मुश्किल है, जिन्हें आप प्यार करते हैं और जो एक युद्ध क्षेत्र में हैं।"

महेश बाबू ने आगे लिखा, "जो लोग हमारी सुरक्षा कर रहे हैं, उनकी भी सुरक्षा करने की आवश्यकता है। उनके बलिदान को चलिए सम्मानित करते हैं।"

इसके बाद उन्होंने सभी से इन सुपरहीरोज के प्रति दयालु और प्यारभरा रवैया अपनाने के लिए कहा।

उन्होंने आगे लिखा, "इस कठिन समय में हम एक-दूसरे को जो सबसे बड़ा उपहार दे सकते हैं वह है हमारा प्यार और सहानुभूति। मैं आप सभी से अपने चिकित्सा कर्मियों के प्रति दयालु और विनम्र होने का आग्रह करता हूं.. हमारे सच्चे हीरो।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन