1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रतिकांत से ऐश्‍वर्या क्‍यों बना एक अफसर,जानकर चौंक जाएंगे आप

रतिकांत से ऐश्‍वर्या क्‍यों बना एक अफसर,जानकर चौंक जाएंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2015 02:04 pm IST,  Updated : Dec 21, 2015 02:04 pm IST

भुवनेश्‍वर : उड़ीसा के एक अफसर ने अपनी पहचान से जुड़ा एक खास खुलासा करके सबको हैरान कर दिया है। इस अफसर का नाम है रतिकांत प्रधान जो उड़ीसा के पारादीप पोर्ट टाउनशिप में कर्मशियल

odisha- India TV Hindi
odisha

भुवनेश्‍वर : उड़ीसा के एक अफसर ने अपनी पहचान से जुड़ा एक खास खुलासा करके सबको हैरान कर दिया है। इस अफसर का नाम है रतिकांत प्रधान जो उड़ीसा के पारादीप पोर्ट टाउनशिप में कर्मशियल टैक्‍स ऑफिसर के पद पर तैनात है।दरअसल रतिकांत मीडिया में उस वक्‍त चर्चा में आए जब उन्‍होंने अपनी वास्‍तविक पहचान बताते हुए कहा कि दरअसल वह ट्रासजेंडर है और अब उनको रतिकांत नाम से नहीं बल्कि ऐश्‍वर्या रितुपर्णा प्रधान के नाम से जाना जाए।

क्‍यों किया 32 साल पुराने राज का खुलासा

पिछले 32 सालों से वे रतिकांत प्रधान के नाम से जाने जाते थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जब ट्रांसजेंडरों को मान्‍यता दे दी तो उन्‍होंने अपनी वास्‍तविक पहचान चाहिर करते हुए समाज को बताया कि दरअसल वे ट्रांसजेंडर हैं और उनको अब ऐश्‍वर्या रितुपर्णा प्रधान के नाम से जाना जाए। गौरतलब है कि पिछले साल 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड जेंडर को मान्‍यता देते हुए दूसरे जेंडर (महिला पुरूष) की तरह अधिकार दिए थे ।

समाज के साथ ही पिता ने भी स्‍वीकार नहीं किया था,अब जिंदगी बदल गई

ट्रांसजेंडर रविकांत पहले लड़कों की तरह रहते थे और वैसे ही कपड़े पहनते थे लेकिन तब समाज ने उनको स्‍वीकार नहीं किया और उनके साथ उपेक्षा का व्‍यवहार किया था जिसमें उनके परिवार के लोग भी शामिल थे,खुद उनके पिता का स्‍नेह उनको नहीं मिला था। पर रतिकांत ने जब से समाज में अपनी नई पहचान जाहिर की है सभी लोग उनको आदर दे रहे हैं जिसमें उनके अपने पिता भी शामिल हैं। उन्‍होंने अपनी नई पहचान से जुड़े सभी दस्‍तावेज भी जमा कर दिए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत