1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाज़ियाबाद में ओला ने 15 को रौंदा, 3 की हालत गंभीर

गाज़ियाबाद में ओला ने 15 को रौंदा, 3 की हालत गंभीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 19, 2017 10:25 am IST,  Updated : Mar 19, 2017 10:25 am IST

गाजियाबाद: बीती रात गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में एक सड़क दुर्घटना में एक ओला कैब ने महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को कुचल दिया। खबरों के अनुसार खोड़ा के शनि बाजार चौक के पास

ola cab scrunch 15 people condition of three was fragile- India TV Hindi
ola cab scrunch 15 people condition of three was fragile

गाजियाबाद: बीती रात गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में एक सड़क दुर्घटना में एक ओला कैब ने महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को कुचल दिया। खबरों के अनुसार खोड़ा के शनि बाजार चौक के पास हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसकी वजह से लोगं की काफी भीड़ रहती है। इसी दौरान वहां रात को करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत ओला ड्राइवर गाडी़ लेकर आया, संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गाड़ी भीड़ में जा घुसी।

ड्राइवर का नाम राकेश बताया जा रहा है। इस हादसे में राकेश ने कबीब 15 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नशे में धूत कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई की, और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  वहीं हादसे के घायलों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती है, जहां दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। यूपी पुलिस ने अभी आरोपी ड्राइवर को हिरासत में रखा है और जांच मैं जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत