1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संघर्ष विराम उल्लंघन: मोदी की चुप्पी पर उमर ने उठाए सवाल

संघर्ष विराम उल्लंघन: मोदी की चुप्पी पर उमर ने उठाए सवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2015 08:49 pm IST,  Updated : Aug 23, 2015 03:42 pm IST

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर आज सवाल उठाया और इसे दुखद बताया। इस संघर्षविराम उल्लंघन में छह

संघर्ष विराम उल्लंघन...- India TV Hindi
संघर्ष विराम उल्लंघन पर पीएम मोदी की चुप्पी दुखद: उमर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर आज सवाल उठाया और इसे दुखद बताया। इस संघर्षविराम उल्लंघन में छह लोग मारे गए हैं। उमर ने ट्वीट किया, एक महिला और 12 साल के बच्चे समेत छह लोग मारे गए सर। वे आपकी टीम इंडिया के हिस्से हैं। टीम के कप्तान के रूप में आपकी चुप्पी दुखद है सर।

विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने उससे पहले कहा था, यह दुखकर बड़ा दुख हुआ कि मेरे प्रधानमंत्री तो हर किसी के जन्मदिन और राष्ट्रीय दिवस पर ट्वीट करना याद रखते हैं, आज लोगों के मारे जाने पर ट्वीट नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा, अबतक मेरे पिता मनोबल ऊंचा रखने के लिए पुंछ के इस इलाके का दौरा करने वाले एकमात्र वरिष्ठ व्यक्ति हैं। अब जाकर केंद्र और राज्य के मंत्री गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह के कथित रूप से यह कहने पर सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोग सबसे ज्यादा अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उमर ने ट्वीट किया, कोई उन्हें चुप कराइए। वह घावों पर नमक छिड़क रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत