1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद परिसर में हेमा की झाडू पर उमर ने उड़ाई खिल्‍ली, कहा 'प्रैक्टिस कीजिए'

संसद परिसर में हेमा की झाडू पर उमर ने उड़ाई खिल्‍ली, कहा 'प्रैक्टिस कीजिए'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2019 07:08 am IST,  Updated : Jul 14, 2019 07:08 am IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला ने संसद परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान की शनिवार को खिल्ली उड़ाई।

Omar Abdullah- India TV Hindi
Omar Abdullah

श्रीनगर। शनिवार को संसद परिसर में मथुरा से सांसद हेमामालिनी की झाडू लगाती तस्‍वीरें टीवी चैनलों के अलावा सोशल मीडिया पर भी छाई रही। अब इस सफाई अभियान पर टिप्‍पणी करते हुए जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर उब्‍दुल्‍ला ने संसद परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान की शनिवार को खिल्ली उड़ाई। 

हेमा मालिनी की मौजूदगी में चल रहे स्‍वच्‍छता अभियान पर टिप्‍पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह (संसद परिसर) देश में सबसे साफ-सुथरी जगहों में से एक है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत संसद परिसर में सफाई कार्यक्रम से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। दरअसल, वहां मथुरा की सांसद हेमा मालिनी सहित भाजपा के कई सांसद झाड़ू लगाते हुए दिखाई दिए। 

लोकसभा के तीन बार सदस्य रहे उमर ने ट्वीट किया, ‘‘लेकिन संसद परिसर देश में सबसे साफ-सुथरी जगहों में एक है, इसलिए वे लोग क्या साफ रहे थे?’’ परिसर के अंदर एक सड़क को साफ करते हुए सोशल मीडिया पर आए हेमा के एक छोटे से वीडियो की काफी आलोचना हो रही है। दरअसल, इसमें वह झाड़ू लगाते हुए आगे तो बढ़ती दिख रही हैं लेकिन उनकी झाड़ू बमुश्किल जमीन छूती नजर आ रही है।

उमर ने ट्वीट किया, ‘‘मैम अपनी अगली तस्वीर से पहले कृपया एकांत में झाड़ू लगाने का अभ्यास कीजिए। आपने जो तकनीक अपनाई है, वह मथुरा (या कहीं और) में साफ-सफाई को बेहतर बनाने में ज्यादा योगदान नहीं देगी।’’ नेकां अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने जाना कि सनावर (हिमाचल प्रदेश) में छात्रावास के बड़े से शयनकक्ष में झाड़ू लगाना कहीं न कहीं उपयोगी होगा। मैं अब अन्य लोगों की (झाड़ू लगाने की) तकनीक पर टिप्पणी करने के लिए योग्य हूं।’’

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत