1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. एग्जिट पोल में NDA की जीत की भविष्यवाणी पर उमर अब्दुल्ला बोले: 23 मई की प्रतीक्षा कर रहा हूं

एग्जिट पोल में NDA की जीत की भविष्यवाणी पर उमर अब्दुल्ला बोले: 23 मई की प्रतीक्षा कर रहा हूं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2019 11:14 pm IST,  Updated : May 19, 2019 11:14 pm IST

विभिन्न एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी की भविष्यवाणी के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा

Waiting for May 23, says Omar Abdullah as exit polls predict NDA win- India TV Hindi
Waiting for May 23, says Omar Abdullah as exit polls predict NDA win

श्रीनगर: विभिन्न एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी की भविष्यवाणी के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि सारे एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकते और वह 23 मई की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिस दिन अंतिम परिणाम घोषित होंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रत्येक एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकता। टीवी बंद करने और सोशल मीडिया से लॉगआउट होने का समय आ गया है और यह देखने का इंतजार कर रहा हूं कि 23 (मई) को भी दुनिया वैसी ही चल रही है। 

Related Stories

मतों की गिनती 23 मई को होगी। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को आसानी से 300 से ज्यादा सीटें जीतते हुए दिखाया गया। लोकसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। देश में एग्जिट पोल की सटीकता का रिकॉर्ड मिश्रित रूप में रहा है लेकिन कभी-कभी वास्तविक परिणाम से यह उल्टा भी हो जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024