1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. India TV Exit Poll: शिवपाल यादव भतीजे से हार रहे हैं चुनाव, फिरोजाबाद सीट पर बड़ा उलटफेर?

India TV Exit Poll: शिवपाल यादव भतीजे से हार रहे हैं चुनाव, फिरोजाबाद सीट पर बड़ा उलटफेर?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2019 09:12 pm IST,  Updated : May 19, 2019 11:58 pm IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव लोकसभा चुनाव लड़े थे। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है।

Shivpal Yadav and Akshay Yadav- India TV Hindi
Shivpal Yadav and Akshay Yadav

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव लोकसभा चुनाव लड़े थे। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होते ही India TV-CNX का Exit Poll जारी किया गया है। इंडिया टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव हार रहे हैं। हालांकि फाइनल चुनाव परिणाम 23 मई को को घोषित होंगे।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय इस बार भी सपा के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़े थे। तीसरे चरण में मंगलवार (23 अप्रैल) को इस सीट पर मतदान कराया गया था। वर्ष 2016 में यादव परिवार में पड़ी फूट के दौरान रामगोपाल ने शिवपाल के प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ दिया था। शिवपाल ने सपा में अपनी 'उपेक्षा' से नाराज होकर पिछले साल प्रसपा का गठन किया था। इसे सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा गया था। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रसपा को भाजपा की 'बी टीम' करार दिया था।

यह भी पढ़ें- EXIT POLL 2019: उत्तर प्रदेश में BJP-49, BSP-13, SP-14, कांग्रेस-2, RLD-1 और अपना दल को 1 सीट मिलने का अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024