1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: दहेज हत्या का मामला दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: दहेज हत्या का मामला दर्ज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 12:47 pm IST

फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मामले में मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दहेज हत्या- India TV Hindi
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: दहेज हत्या का मामला दर्ज

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरिहा थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी नवविवाहिता 18 वर्षीय पूनम की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि उसकी मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई। 

उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृत विवाहिता के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पूनम को जहर देकर मार डाला। उसकी अभी करीब पांच माह पहले ही शादी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पूनम के पति बीरी सिंह समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ सोमवार रात दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत