1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग दिवस समारोह से पहले पीआईबी का यूट्यूब चैनल ब्लॉक

योग दिवस समारोह से पहले पीआईबी का यूट्यूब चैनल ब्लॉक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2018 10:29 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 10:29 pm IST

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के यूट्यूब चैनल में तकनीकी खराबी आ गई है जिसकी वजह से कल विश्व योग दिवस पर होनेवाले कार्यक्रमों का लाइव टेलिकास्ट हो पाना संभव नहीं लग रहा है।

PIB- India TV Hindi
PIB

नई दिल्ली: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के यूट्यूब चैनल में तकनीकी खराबी आ गई है जिसकी वजह से कल विश्व योग दिवस पर होनेवाले कार्यक्रमों का लाइव टेलिकास्ट हो पाना संभव नहीं लग रहा है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में तकनीकी खराबी के चलते कोई भी वीडियो प्ले नहीं हो पा रहा है। इस चैनल के वीडियो को यूजर नहीं देख पा रहे हैं। हलांकि पीआईबी अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस इवेंट का सीधा प्रसारण करेगा।

पीआईबी के यूट्यूब चैनल में वीडियोज पर क्लिक करने पर तकनीकी खराबी के चलते यह लिखा आ रहा है कि यह वीडियो प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो से संबंधित है। यह आपके देश में उपलब्ध नहीं है। पीआईबी सूत्रों ने बताया कि यूट्यूब को इस तकनीकी खराबी की जानकारी दे दी गई है। यूट्यूब की टीम इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत