1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS ने कहा, 'तोगड़िया ही बता सकते हैं कि उन्हें मारने की साजिश के पीछे कौन'

RSS ने कहा, 'तोगड़िया ही बता सकते हैं कि उन्हें मारने की साजिश के पीछे कौन'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 06:57 pm IST

तोगड़िया कल सुबह से लापता थे और बाद में रात को अहमदाबाद के एक पार्क में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था...

pravin togadia- India TV Hindi
pravin togadia

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी एम जी वैद्य ने आज कहा कि केवल विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया इस बात का खुलासा कर सकते हैं कि उन्हें मारने की कथित साजिश के पीछे कौन है जैसा कि वह आरोप लगा रहे हैं।

वैद्य ने कहा, ‘‘तोगड़िया ने कहा कि वह सबूत पेश करेंगे। हमें तब तक इंतजार करना चाहिए।’’ तोगड़िया के आज आए बयानों पर जवाब देते हुए वैद्य ने नागपुर में कहा, ‘‘तोगड़िया ने गुजरात पुलिस के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।’’

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तोगड़िया कल सुबह से लापता थे और बाद में रात को अहमदाबाद के एक पार्क में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने आज संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली थी कि राजस्थान पुलिस का एक दल उन्हें गिरफ्तार करने और उनका ‘एनकाउंटर’ करने आ रहा है जिसके बाद वह अपने घर से चले गए।

वैद्य ने कहा, ‘‘तोगड़िया ने कहा है कि वह सबूत पेश करेंगे। उन्हें अपने दावों पर सबूत देने चाहिए।’’ संघ नेता ने हैरानी जताते हुए कहा कि जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त किसी व्यक्ति को एनकाउंटर में कैसे मारा जा सकता है। वैद्य ने कहा, ‘‘केवल तोगड़िया ही बता सकते हैं कि उन्हें मारने की साजिश के पीछे कौन है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत