1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VHP नेता प्रवीण तोगड़िया सड़क किनारे बेहोश मिले, अहमदाबाद के चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती

VHP नेता प्रवीण तोगड़िया सड़क किनारे बेहोश मिले, अहमदाबाद के चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2018 10:18 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 11:02 pm IST

अहमदाबाद के शाही बाग इलाके के चंद्रमणि अस्पताल में प्रवीण तोगड़िया भर्ती हैं...

pravin togadia- India TV Hindi
pravin togadia

अहमदाबाद: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया सड़क किनारे बेहोश मिले हैं। अहमदाबाद के शाही बाग इलाके के चंद्रमणि अस्पताल में प्रवीण तोगड़िया भर्ती हैं। इसी अस्पताल का दावा है कि प्रवीण तोगडिया सड़क किनारे बेहोश मिले थे।

'शुगर लेवल कम होने की वजह से बेहोश हो गए थे तोगड़िया'

प्रवीण तोगड़िय़ा का इलाज करने वाले डॉक्टर आरके अग्रवाल के मुताबिक शुगर लेवल कम होने की वजह से प्रवीण तोगड़िया बेहोश हो गए थे। 108 एंबुलेंस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। करीब सुबह करीब 11 बजे से लापता हुए प्रवीण तोगड़िया करीब दस घंटे बाद सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले हैं।

गुमशुदगी के बाद कई जगहों पर VHP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बता दें आज सुबह से प्रवीण तोगड़िया लापता थे। उनकी गुमशुदगी के बाद कई जगहों पर वीएचपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। विहिप ने आज सुबह से तोगड़िया के लापता होने का दावा करते हुए प्रदर्शन किया और उनका पता लगाए जाने की मांग की थी। विहिप ने दावा किया था कि राजस्थान पुलिस ने एक प्रकरण के सिलसिले में 62 वर्षीय तोगड़िया को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया था।

सुरक्षा गार्ड्स को भी नहीं थी कोई जानकारी

प्रवीण तोगड़िया अहमदाबाद से अचानक गायब हो गए थे। पुलिस उन्हें खोजने की कोशिश कर रही थी लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि प्रवीण तोगड़िया के पास जैड कैटेगरी की सिक्युरिटी है और वो हमेशा सुरक्षा कर्मियों से घिरे रहते हैं इसके बाद भी अचानक उनके गायब हो जाने से तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही थी।

सोमवार सुबह प्रवीण तोगड़िया अपने घर पर थे। वो सुबह करीब साढ़े दस बजे अहमदाबाद में वीएचपी के दफ्तर गए थे इसके बाद कहां गायब हो गए इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड्स को भी उनके बारे में जानकारी नहीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत