1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओसामा बिन लादेन भी था महात्मा गांधी से प्रेरित !

ओसामा बिन लादेन भी था महात्मा गांधी से प्रेरित !

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2015 08:54 am IST,  Updated : Aug 18, 2015 08:57 am IST

नई दिल्ली: ओसामा बिन लादेन के ऑडियो टेप के मुताबिक उसने 1993 के एक भाषण में महात्मा गांधी का जिक्र किया और अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए अपने समर्थकों से अमेरिकी

ओसामा बिन लादेन भी था...- India TV Hindi
ओसामा बिन लादेन भी था महात्मा गांधी से प्रेरित !

नई दिल्ली: ओसामा बिन लादेन के ऑडियो टेप के मुताबिक उसने 1993 के एक भाषण में महात्मा गांधी का जिक्र किया और अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए अपने समर्थकों से अमेरिकी चीज़ों का बहिष्कार करने की अपील की थी।

साल 2001 में अफगानिस्तान में शुरू किए गए अमेरिकी अभियान के चलते ओसामा कंधार शहर छोड़ने को मजबूर हुआ था, जहां वह 1997 से डेरा डाले हुए था। कई परिसर आनन फानन में खाली कर दिए गए, जिनमें तालिबान विदेश मंत्रालय के सामने स्थित एक परिसर भी शामिल था, जिसके अंदर से 1,500 कैसेट मिले थे।

बीबीसी की खबर के मुताबिक ये कैसेट कई हाथों से गुजरते हुए मेचाचुएट्स में विलियम्स कॉलेज के अफगान मीडिया प्रोजेक्ट के पास पहुंचा था, जिसने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अरबी भाषा में विशेषज्ञ फ्लैग मिलर से उनका खुलासा करने को कहा था।

ये टेप 1960 के दशक के आखिर से 2001 तक हैं जिनमें 200 विभिन्न वक्ताओं की बातें रिकॉर्ड हैं। उसे सबसे पहले 1987 के एक टेप में सुना गया जो अफगान- अरब मुजाहिदीन और सोवियत स्पेत्साज कमांडो के बीच लड़ाई की रिकॉर्डिंग है।

खबर में बताया गया है कि एक टेप में महात्मा गांधी का जिक्र किया गया है, जिन्हें ओसामा ने सितंबर 1993 में प्रेरक बताया है। इस संग्रह में यह पहला भाषण है जिसमें ओसामा ने समर्थकों से चीज़ों का बहिष्कार कर अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

टेप में ओसामा ने कहा, 'गेट्र ब्रिटेन का मामला देखिए, एक इतना बड़ा साम्राज्य जिसके बारे में कहा जाता था कि उसमें कभी सूर्यास्त नहीं होता।' उसने कहा, 'ब्रिटेन को अपने सबसे बड़े उपनिवेशों में एक से हटना पड़ा जब गांधी ने उनके चीज़ों के बहिष्कार की घोषणा की। हमें आज अमेरिका के साथ ऐसा ही करना चाहिए।'

इन टेपों के मुताबिक ओसामा ने 1996 तक हिंसा का कोई जिक्र नहीं किया था। मिलर के हवाले से बताया गया है कि इसमें 1996 में बदलाव आया जब उसे सूडान से निर्वासित कर दिया गया।

प्राप्त आखिरी रिकॉर्डिंग्स में यह एक ही ऐसा है, जिसमें 9/11 के हमले का संकेत दिया गया है। यह ओसामा के अंगरक्षक उमर की शादी की रिकार्डिंग में मिला था, जिसे न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी पर हमले से कुछ महीने पहले टेप किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत