1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 हजार साल पहले भारत में पाए जाते थे शुतुरमुर्ग: अध्ययन

25 हजार साल पहले भारत में पाए जाते थे शुतुरमुर्ग: अध्ययन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2017 03:30 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 03:30 pm IST

मूल रूप से अफ्रीका में निवास करने वाले, उड़ने में अक्षम पक्षी, शुतुरमुर्ग करीब 25,000 वर्ष पहले भारत में रहते थे। सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) ने यहां एक अध्ययन में इस बात का दावा किया है।

ostrich- India TV Hindi
ostrich

हैदराबाद: मूल रूप से अफ्रीका में निवास करने वाले, उड़ने में अक्षम पक्षी, शुतुरमुर्ग करीब 25,000 वर्ष पहले भारत में रहते थे। सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) ने यहां एक अध्ययन में इस बात का दावा किया है।

शुतुरमुर्ग का मूल निवास स्थल अफ्रीका है लेकिन कई जीव वैग्यानिकों और पुरातत्वविदों को समय समय पर भारत में, मुख्य रूप से राजस्थान और मध्य प्रदेश में, शुतुरमुर्ग के अंडों के खोल मिले है।

हाल में शुतुरमुर्ग के जीवाश्म अंडों के खोल का डीएनए अध्ययन कराया गया।

सीसीएमबी के वरिष्ठ प्रधान वैग्यानिक कुमारस्वामी थंगराज ने हाल में कहा, हमने डीएनए अध्ययन द्वारा शुतुरमुर्ग के अंडों के खोल का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया जिससे यह प्रमाणित हुआ कि भारत में पाये गये अंडों के खोल आनुवांशिक रूप से अफ्रीकी शुतुरमुर्ग के अंडों के खोल के समान हैं।

थंगराज ने कहा, अध्ययन से पता चला कि अंडों के यह खोल कम से कम 25,000 वर्ष पुराने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत