1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. व्यापमं के दफ्तर में मिली नोटों की गड्डियां और कागजात

व्यापमं के दफ्तर में मिली नोटों की गड्डियां और कागजात

 Written By: IANS
 Published : Aug 24, 2015 10:36 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 10:36 pm IST

भोपाल: घपलों और घोटालों के कारण चर्चाओं में आए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) कार्यालय के खराब फर्नीचर की मरम्मत के दौरान एक टेबल की दराज से नोटों की गड्डियां और लेन देन से संबंधित दस्तावेज

व्यापमं के दफ्तर में...- India TV Hindi
व्यापमं के दफ्तर में मिली नोटों की गड्डियां और कागजात

भोपाल: घपलों और घोटालों के कारण चर्चाओं में आए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) कार्यालय के खराब फर्नीचर की मरम्मत के दौरान एक टेबल की दराज से नोटों की गड्डियां और लेन देन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि सोमवार को एक मिस्त्री लकड़ी की टेबल को ठीक कर रहा था, तभी उसने देखा की दराज के अंदर कुछ रुपयों की गड्डियां रखी हैं। उसने तुरंत इसकी जानकारी वहां मौजूद कर्मचारी को दी।

व्यापमं के जनसंपर्क अधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फर्नीचर की मरम्मत के दौरान एक टेबिल की दराज मे कागजात व पॉलीथिन में नगद राषि पाई गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि नकद राशि के अलावा चेक भी मिला है। इसमें एक अधिकारी का नाम लिखा हुआ है, जिसे दिया गया था।

ज्ञात हो कि व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है, इससे पहले एसटीएफ इस मामले की जांच करती रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत