1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू और लद्दाख में पूरी तरह काम कर रहे हैं लैंडलाइन और मोबाइल, कश्मीर घाटी से भी है अच्छी खबर

जम्मू और लद्दाख में पूरी तरह काम कर रहे हैं लैंडलाइन और मोबाइल, कश्मीर घाटी से भी है अच्छी खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 10:52 pm IST

सोमवार को जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (प्लानिंग कमीशन) रोहित कंसल ने बताया कि कश्मीर घाटी में 26 हजार लैंडलाइन काम कर रहे हैं। जम्मू और लद्दाख में लैंडलाइन और मोबाइल पूरी तरह काम कर रहे हैं।

Kashmir- India TV Hindi
Local people buying air-tickets from ticket counters in Srinagar, Jammu & Kashmir. Image Source : PTI

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (प्लानिंग कमीशन) रोहित कंसल ने बताया कि कश्मीर में घाटी मे सभी जरूरी चीजों की पर्याप्त आपूर्ती की जा रही हैं। श्रीनगर के सभी प्रमुख अस्पताल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

जम्मू और लद्दाख में मोबाइल सेवा बहाल

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में 26 हजार लैंडलाइन काम कर रहे हैं। जम्मू और लद्दाख में लैंडलाइन और मोबाइल पूरी तरह काम कर रहे हैं। कश्मीर घाटी में दिन के समय में 92 थाना क्षेत्रों में दिन के समय में प्रतिबंधों में छूट दी गई है। इस प्रकार कश्मीर घाटी के 90 फीसदी इलाके में दिन के समय में पाबंदियों से छूट दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत