1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में मलेरिया के 80 से अधिक, डेंगू के 34 मामले सामने आए

दिल्ली में मलेरिया के 80 से अधिक, डेंगू के 34 मामले सामने आए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2019 05:55 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 05:57 pm IST

दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के 80 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं जो डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या से दोगुना से अधिक हैं। नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Malaria- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के 80 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं जो डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या से दोगुना से अधिक हैं। नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इनमें से मलेरिया के करीब 39 मामले जुलाई में दर्ज हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 27 जुलाई तक, डेंगू के 34 मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें से जुलाई में 12, जून में 11, मई में तीन, अप्रैल दो, मार्च में चार और फरवरी एवं जनवरी में एक-एक मामले शामिल हैं। पिछले साल, डेंगू के 2798 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस बीमारी से चार लोगों की जान चली गई थी।

इन रोगों का डेटा एकत्रित करने का जिम्मा दक्षिण दिल्ली नगर निगम को दिया गया है। मच्छर जनित इन रोगों के मामले सामान्यत: जुलाई से नवंबर के बीच आते हैं लेकिन इसकी समयसीमा दिसंबर के मध्य तक भी बढ सकती है। इसके अलावा, मलेरिया के 83 मामले दर्ज हुए जिसमें जून में 35, मई में आठ और अप्रैल में एक मामला सामने आया। चिकुनगुनिया के 19 मामलों में से जुलाई में नौ, जून में पांच, फरवरी में दो जबकि मार्च, अप्रैल और मई में एक-एक मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत