1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी ने पाक की आलोचना कर कहा पाक माने आतंकी नावेद है पाकिस्तानी

ओवैसी ने पाक की आलोचना कर कहा पाक माने आतंकी नावेद है पाकिस्तानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2015 12:03 am IST,  Updated : Aug 08, 2015 12:43 am IST

नई दिल्ली: असद्दुदीन ओवैसी ने आज पाकिस्तान की आलोचना की उन्होंने कहा नावेद ने कबूल किया कि वो पाकिस्तानी है। उसके घर का पता लग चुका है। उसके पिता ने उसकी पहचान की तस्दीक कर

ओवैसी ने पाक की आलोचना...- India TV Hindi
ओवैसी ने पाक की आलोचना कर कहा, माने नावेद है पाकिस्तानी

नई दिल्ली: असद्दुदीन ओवैसी ने आज पाकिस्तान की आलोचना की उन्होंने कहा नावेद ने कबूल किया कि वो पाकिस्तानी है। उसके घर का पता लग चुका है। उसके पिता ने उसकी पहचान की तस्दीक कर दी। इसके बाद पाकिस्तान अगर इस बात से इंकार करता है तो कि नावेद पाकिस्तानी है तो ये उसकी बेबकूफी है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को असलियत छिपाने के बजाए इस बात की कोशिश करनी चाहिए उसकी सरजमीं का इस्तेमाल हिन्दुस्तान में आतंकवादी गतिविधियां फैलाने में न हो।

अजमल कसाब के समय भी पाकिस्तान झूठ बोला पर असलियत दुनिया के सामने है-फारूख अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के फॉर्मर चीफ मिनिस्टर फारूख अब्दुल्ला ने भी पाकिस्तान के झूठ पर नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा- जब अजमल कसाब पकड़ा गया तो भी पाकिस्तान ने झूठ बोला लेकिन असलियत दुनिया के सामने आ गई। अब नावेद के मामले में भी पाकिस्तान को असलियत कबूल करनी पड़ेगी। फारूख अब्दुल्ला ने सरकार को पाकिस्तान के साथ कड़ाई से पेश आने का मशविरा दिया है उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ में उतना दम नहीं है कि वो अपनी आर्मी को कन्ट्रोल कर सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत