1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सारदा चिटफंड घोटाला में चिदंबरम की पत्नी नलिनी को CBI का समन

सारदा चिटफंड घोटाला में चिदंबरम की पत्नी नलिनी को CBI का समन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 04, 2016 11:24 am IST,  Updated : Mar 04, 2016 11:24 am IST

सारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को पूछताछ के लिए समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने समन देकर नलिनी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

nalini- India TV Hindi
nalini

नई दिल्ली: सारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को पूछताछ के लिए समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने समन देकर नलिनी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई उनसे 10 मार्च को पूछताछ करेगी। नलिनी चिदंबरम को सीबीआई के कोलकाता दफ्तर में 10 मार्च को हाजिर होने के लिए कहा गया है। सीबीआई इससे पहले वर्ष 2014 में भी उनसे पूछताछ कर चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक सारदा कंपनी के चीफ सुदीप्त सेन ने सीबीआई को 18 पेज का एक लैटर सौंपा था, जिसमें नलिनी चिदंबरम का नाम भी शामिल था। उन पर आरोप हैं कि वो रुपए नहीं देने पर सुदीप्त सेन को ब्लैकमेल भी करती थीं।

सुदीप्त ने सीबीआई को बताया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के माध्यम से उसका नलिनी के साथ संपर्क हुआ था। उनके अनुसार नलिनी ने नॉर्थ-ईस्ट के टीवी चैनल को 42 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए दबाव बनाया था।

गौरतलब है कि सोमवार को सीबीआई द्वारा दाखिल की गई छठवीं चार्जशीट में नलिनी का भी नाम शामिल है। नलिनी का नाम चार्जशीट में कोई गवाह या आरोपी के तौर पर नहीं लिया गया है। बल्कि ये कहा गया है कि नलिनी उस डील में राजदार थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत