1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक रेंजर्स ने अटारी-वाघा बोर्डर पर BSF कर्मियों को मिठाइयां दीं

पाक रेंजर्स ने अटारी-वाघा बोर्डर पर BSF कर्मियों को मिठाइयां दीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Aug 14, 2017 07:26 pm IST

पाकिस्तान के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी रेंजरों ने यहां भारत की तरफ अटारीबाघा सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को मिठाई बांटी।

attari wagah border- India TV Hindi
attari wagah border

अटारी: पाकिस्तान के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी रेंजरों ने यहां भारत की तरफ अटारीबाघा सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को मिठाई बांटी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर के सुरक्षा बल एक दूसरे के गले मिले और हाथ मिलाया। साथ ही में, कुछ मिनट तक सामान्य बातचीत की।

उन्होंने बताया कि अटारीवाघा सीमा पर संयुक्त जांच चौकी पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिठाई देने के समारोह के दौरान पाकिस्तानी विंग कमांडर बिलाल ने बीएसएफ कमांडेंट सुदीप से हाथ मिलाया।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कर्मी कल भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी समकक्षों को पारंपरिक भारतीय मिठाइयां देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत