1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने Coronavirus से लड़ाई में मांगी भारत से मदद, की हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने की अपील

पाकिस्तान ने Coronavirus से लड़ाई में मांगी भारत से मदद, की हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने की अपील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 01:43 pm IST

कोरोना वायरस के कहर की चपेट में आए पाकिस्तान ने भारत से मदद की अपील की है। पाकिस्तान ने मलेरिया के इलाज में काम आने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने की अपील की है।

pakistan, demand, hydroxychloroquine medicine, india - India TV Hindi
pakistan demand hydroxychloroquine medicine from india says sources Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर की चपेट में आए पाकिस्तान ने भारत से मदद की अपील की है। पाकिस्तान ने मलेरिया के इलाज में काम आने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने की अपील की है। ये फैसला अमेरिका में इस दवा के कोरोना मरीजों पर इस्‍तेमाल के बाद आए सकारात्‍मक नतीजे आने के बाद किया गया है। अमेरिका, ब्राजिल और ब्रिटेन के बाद अब पाकिस्तान ने कोरोना वायरस पर कारगर हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन टैबलेट्स के लिए भारत से मदद मांगी है। 

गौरतलब है कि जानलेवा कोरोना वायरस की महामारी से पीड़ित पाकिस्तान ने मलेरिया रोधी दवाओं के निर्यात पर पिछले हफ्ते (11 अप्रैल) प्रतिबंध लगा दिया था, इसके चार दिन पहले ही पाकिस्तान की इमरान सरकार ने इस पर से प्रतिबंध हटाया था।

बता दें कि भारतीय दवा कंपनियां बड़े स्तर पर हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन का उत्पादन करती हैं। इनके उत्पादन में भारत की मदद ब्राजील और चीन करते हैं। भारत में हर महीने करीब 40 टन एचसीक्यू का उत्पादन होता है। सबसे खास बात ये है कि हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा से इम्यून सिस्टम अति सक्रिय किया जा सकता है। इसे 1940 से मलेरिया और गठिया जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत