नई दिल्ली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जान के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान को घाटी में गड़बड़ी फैलाने में अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल पायी है। भारतीय सेना के सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बौखलाए पाकिस्तान ने अब नियंत्रण रेखा पर PoK के लोगों से मार्च निकलवाने का प्लान बनाया है
Related Stories
दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने LoC पर गड़बड़ी करने के लिए PoK के स्थानीय नागरिकों का इस्तेमाल करने का प्लान बना रखा है। इस प्लान के अनुसार पाकिस्तानी सेना कल स्थानीय लोगों को आगे करके उनसे नियंत्रण रेखा पर एक मार्च निकलवा सकती है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना के इस प्रोपेगेंडा मार्च को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।