1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने 70 मछुआरों को गिरफ्तार किया, 11 नौकाएं जब्त की

पाकिस्तान ने 70 मछुआरों को गिरफ्तार किया, 11 नौकाएं जब्त की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2015 08:48 am IST,  Updated : Dec 21, 2015 08:48 am IST

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (MSA) ने गुजरात के जखाउ तट के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

अहमदाबाद: पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (MSA) ने गुजरात के जखाउ तट के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 11 नौकाओं को जब्त कर लिया। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा पाकिस्तानी एमएसए ने जखाउ के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा मछुआरे कुल 12 नौकाओं में थे लेकिन एमएसए के अभियान के दौरान एक नौका में किसी तरह आग लग गयी और वह डूब गया। हम लोगों को कारणों के बारे में नहीं पता है कि ऐसा कैसे हुआ। डूबी हुई नौका के मछुआरों को बचा लिया गया। उन लोगों ने 11 नौकाओं को जब्त कर लिया और वे नौकाओं और लोगों को कराची की तरफ ले जा रहे हैं।

यह घटना आज सुबह की है और संघ को इस बात की सूचना अन्य मछुआरों के जरिये मिली जो नजदीक में ही मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत