1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में तोड़ा सीज़फायर, भारी गोलाबारी के कारण स्‍कूल कराए गए खाली

पाकिस्‍तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में तोड़ा सीज़फायर, भारी गोलाबारी के कारण स्‍कूल कराए गए खाली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2018 10:40 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 11:15 am IST

एलओसी के पार से एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है।

Pakistan Ceasefire- India TV Hindi
Pakistan Ceasefire

एलओसी के पार से एक बार फिर पाकिस्‍तान की नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्‍तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आज सुबह से पाकिस्‍तान की ओर से गोलाबारी जारी है। बता दें कि इस महीने सीज़फायर की यह चौथी वारदात है।

इस बीच पाकिस्‍तान से हो रही भारी गोलाबारी के चलते स्‍थानीय स्‍कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है। स्‍थानीय प्रशासन के अनुसार राजौरी जिले के केरी और पुखेरनी इलाकों में एलओसी से 5 किमी. दूर स्थित सभी सरकारी एवं निजी स्‍कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है। 

पाकिस्‍तान ने शुक्रवार को भी कुपवाड़ा जिले में सीज़ फायर का उल्‍लंघन किया था। जिसमें पाकिस्‍तान की गोलाबारी के चलते भारतीय सेना के दो अफसर शहीद हो गए थे। शहीद होने वाले अधिकारियों में सूबेदार रमन थापा और सूबेदार गमर बहादुर थापा हैं। बता दें कि पाकिस्‍तान की ओर से शुक्रवार दोपहर को कुपवाड़ा जिले के जमगुंड इलाके में फायरिंग शुरू की गई।

इस खबर पर अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत