1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट हुआ क्रैश, पायलट की मौत

पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट हुआ क्रैश, पायलट की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 11:48 pm IST

बुधवार सुबह पाकिस्तानी वायुसेना का F-16 विमान इस्लामाबाद में शकरपियां में क्रैश हो गया। इस क्रैश में पाकिस्तानी वायुसेना के विंग कमांडर नौमान अग्रम की मौत हो गई।

F-16- India TV Hindi
Video Grab Image Source : INDIA TV

इस्लामाबाद. बुधवार सुबह पाकिस्तानी वायुसेना का F-16 विमान इस्लामाबाद में शकरपियां में क्रैश हो गया। इस क्रैश में पाकिस्तानी वायुसेना के विंग कमांडर नौमान अग्रम की मौत हो गई। दरअसल पाकिस्तानी वायुसेना 23 मार्च की  परेड के लिए रिहर्सल कर रही है, इसी दौरान ये हादसा हुआ। पाकिस्तानी वायुसेना ने बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया और इस घटना की वजह का पता लगाने के लिए मुख्यालय द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि F-16 पाकिस्तान का वहीं फायटर जेट हैं, जिसे विंग कमांडर अभिनंदन ने पुलवामा हमले के बाद उपजे तनाव के दौरान बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन हुई aerial dogfight के दौरान  पाकिस्तानी सीमा में घुसकर मार गिराया था। इस दौरान उनका विमान  दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत