1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां कर सकती हैं हैकिंग, सरकार सतर्क

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां कर सकती हैं हैकिंग, सरकार सतर्क

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2015 06:27 am IST,  Updated : Aug 08, 2015 06:32 am IST

नई दिल्ली: सरकार ने सभी संवेदनशील मंत्रालयों को अलर्ट जारी कर सकर्त किया है कि महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच बनाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां उनकी वेबसाइट हैक कर सकती हैं। गृह मंत्रालय

पाकिस्तानी खुफिया...- India TV Hindi
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां कर सकती हैं हैकिंग

नई दिल्ली: सरकार ने सभी संवेदनशील मंत्रालयों को अलर्ट जारी कर सकर्त किया है कि महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच बनाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां उनकी वेबसाइट हैक कर सकती हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से रक्षा, विदेश, नागर विमानन, वित्त, बिजली और दूरसंचार मंत्रालयों को ये एडवाइजरी (परामर्श) भेजी गई है। उनसे सुनिश्चित करने को कहा गया है कि महत्वपूर्ण सूचनाओं वाले सभी कंप्यूटर 'इंट्रानेट' (आंतरिक संचार साफ्टवेयर) पर रखे जाएं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां सशस्त्र सेना, अर्धसैनिक बलों के संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के मुख्यालयों को विशेष तौर पर निशाना बनाकर चल रही हैं, ताकि सरकारी अधिकारियों को बेवकूफ बनाकर संवेदनशील सूचना हासिल की जा सके।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां इस जासूसी 'रिंग' को चलाने के लिए अपने 'प्रॉक्सी' का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि उन्हें पकड़ना असंभव सा हो जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत