1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना और BSF का जवान शहीद

पाकिस्तान सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना और BSF का जवान शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 11:48 pm IST

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान और नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

पाकिस्तान सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन- India TV Hindi
पाकिस्तान सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान और नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

Related Stories

अधिकारी ने यह भी बताया कि सुंदरबेनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम में राखी चौकी पर हुई। इस सेक्टर की रक्षा की जम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 126वीं बटालियन के पास है।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल पी बिस्वास को बाएं कंधे में गोली लगी, जबकि कांस्टेबल मनसा राम को जांघ में गोली लगी। उन्होंने बताया कि दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकटतम चिकित्सीय सुविधा केंद्र तक पहुंचाया गया लेकिन बिस्वास की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दूसरे जवान की हालत स्थिर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत