1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: शोपियां में मुठभेड़ के बाद भागे सभी आतंकी, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

जम्‍मू-कश्‍मीर: शोपियां में मुठभेड़ के बाद भागे सभी आतंकी, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2018 06:35 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 11:17 am IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सोमवार तड़के से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को निराशा हाथ लगी। अभी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की गोला बारी के बीच सुरक्षित स्‍थान देखकर ये आतंकवादी जंगल में गायब हो गए। फिलहाल मुठभेड़ थमी गई है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

बता दें कि शोपियां के सांगरान इमाम साहब इलाके में सुबह से मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षा बलों के मुताबिक यहां पर 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद से दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हुई। 

पुलिस ने कहा, "सुरक्षा बलों को करीब आता देख छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।" प्रशासन ने शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत