1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक ने पोस्ट की भारत के खिलाफ फर्जी तस्वीर, ट्विटर ने डिलीट किया अकाउंट

पाक ने पोस्ट की भारत के खिलाफ फर्जी तस्वीर, ट्विटर ने डिलीट किया अकाउंट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2017 08:30 am IST,  Updated : Nov 19, 2017 08:30 am IST

भारत के खिलाफ बार-बार झूठ का सहारा लेने वाले पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

Pakistan posted a false picture against India Twitter...- India TV Hindi
Pakistan posted a false picture against India Twitter deleted account Image Source : PTI

भारत के खिलाफ बार-बार झूठ का सहारा लेने वाले पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने और फर्जी पोस्ट करने वाले आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को ट्विटर ने करारा तमाचा जड़ा है। ट्विटर ने भारतीय लड़की की  फर्जी तस्वीर शेयर करने और फर्जी पोस्ट करने पर पाकिस्तान डिफेंस के अकाउंट को डिलीट कर दिया है। (मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर को पीएम मोदी ने दी बधाई)

ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान के डिफेंस हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है। पाकिस्तान लंबे समय से अपने इस ट्विटर हैंडल से भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहा था। वह लगातार भारत विरोधी ट्वीट कर रहा था और फर्जी तस्वीरों को शेयर कर रहा था। इसे ट्विटर ने नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और पाकिस्तान डिफेंस का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।

पाकिस्तान डिफेंस के इस ट्विटर हैंडल से एक भारतीय लड़की की फर्जी तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें उसको हाथ में प्लेकार्ड लिए हुए दिखाया गया है। इस प्लेकार्ड में भारत के खिलाफ टिप्पणी लिखी गई है। यह तस्वीर फर्जी है और इसको फोटो शॉप के जरिए बनाया गया है। पाकिस्तान ने इस फर्जी तस्वीर को भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए पोस्ट किया था। लिहाजा ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान के डिफेंस हैंडल को डिलीट कर दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत