1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान पर अपने बयान से पल्टे सिद्धू, कहा- मेरे पास रूट खोलने का कोई मैसेज नहीं आया

पाकिस्तान पर अपने बयान से पल्टे सिद्धू, कहा- मेरे पास रूट खोलने का कोई मैसेज नहीं आया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 03:00 pm IST

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोलने का फैसला किया है। अब बिना वीजा के पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन किया जा सकेगा।

Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Navjot Singh Sidhu

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू  पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोलने वाले ब्यान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे पास रूट खोलने का कोई मैसेज नहीं आया इससे पहले सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तान ने गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस के मौके पर करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोलने का फैंसला किया है।

Related Stories

पंजाब के लोगों के लिए यह खुशी की बात है। सिद्धू ने कहा था कि इमरान का शुक्रिया वो शब्दों में बयां नहीं कर पाएंगे। इस फैसले से करोड़ों पंजाबियों का जीवन सफल हो गया। सिद्धू ने कहा कि जल्दी ही इसका आधिकारिक फैसला हो जाएगा।

वहीं केंद्र सरकार से सिद्धू ने गुहार लगाई थी कि पाकिस्तान दो कदम आगे बढ़ा है। सरकार एक कदम आगे बढ़ जाए। आपको बता दें कि सिख समुदाय काफी समय से इस कॉरीडोर को खोलने की मांग कर रहा है वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पाकिस्तान में इसकी मांग की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत