1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के एतराज़ पर पाकिस्तान ने जैसलमेर सीमा से हटाए CCTV कैमरे

भारत के एतराज़ पर पाकिस्तान ने जैसलमेर सीमा से हटाए CCTV कैमरे

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2015 07:46 am IST,  Updated : Jul 12, 2015 04:08 pm IST

बाड़मेर: भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध बहाली के प्रयासों के बीच राजस्थान की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों का उल्लंघन कर CCTV कैमरे लगाए जाने का मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों

भारत के एतराज़ पर पाक...- India TV Hindi
भारत के एतराज़ पर पाक ने जैसलमेर सीमा से हटाए CCTV

बाड़मेर: भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध बहाली के प्रयासों के बीच राजस्थान की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों का उल्लंघन कर CCTV कैमरे लगाए जाने का मामला सामने आया है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा नियमों के मुताबिक, सीमा के दोनों और 500 मीटर के दायरे में ऐसी कोई भी गतिविधि प्रतिबंधित है। माना जा रहा है कि उच्च तकनीक के कैमरों की मदद से पाकिस्तान भारतीय इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियों और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी जुटाने में करेगा।

हालांकि सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ा एतराज जताया है। सीमा सुरक्षा बल के एतराज के बाद पाकिस्तान ने जैसलमेर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाए गए कैमरों को हटा दिया है, जबकि बाड़मेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कैमरे अब भी लगे हुए हैं।

सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उपमहानिरीक्षक प्रत्युल गौतम ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा बाड़मेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 150 से 500 मीटर के दायरे में 15 से 20 फुट की ऊंचाई पर दस कैमरे लगाए है। करीब 15 दिन पहले ये कैमरे लगाए गए थे।

गौतम ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तानी रेंजरों के सामने विरोध दर्ज कराया गया है। पाकिस्तान द्वारा कैमरे नहीं हटाए जाने की स्थिति में यह मामला उपमहानिरीक्षक और महानिरीक्षक स्तरीय वार्ता में उठाया जाएगा।

BSF के उच्च आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीकयुक्त यह कैमरे एक से दो किलोमीटर दूरी तक की जानकारी जुटा सकते हैं। साथ ही इन कैमरों में सौर ऊर्जा आधारित बैटरी भी लगाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत