1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बैट दल के पास थे विशेष तरह के खंजर, हमले को रिकॉर्ड करने के लिए हेडबैंड कैमरा

बैट दल के पास थे विशेष तरह के खंजर, हमले को रिकॉर्ड करने के लिए हेडबैंड कैमरा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Jun 24, 2017 01:52 pm IST

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बैट के प्रयास को नाकामयाब करने की कार्रवाई में मारे गए घुसपैठिए का शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, हथियार, गोला बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जैसे विशेष खंजर, कैमरा लगा एक हेडबैंड, चाकू, एक एके

pak-bat-team- India TV Hindi
pak-bat-team

जम्मू: नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सेना के गश्ती दल पर हमला करने वाली पाकिस्तान की बोर्डर एक्शन टीम :बैट: में विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल थे। उनके पास विशेष खंजर और कैमरा लगा हेडबैंड था, जिससे वे पुंछ जिले के हमले को रिकार्ड करना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 22 जून को हुए हमले में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में बैट का एक सदस्य मारा गया था। भारतीय सेना ने खोज एवं अन्य अभियानों के दौरान वहां से बैट के एक सदस्य का शव बरामद किया था। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बैट के प्रयास को नाकामयाब करने की कार्रवाई में मारे गए घुसपैठिए का शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, हथियार, गोला बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जैसे विशेष खंजर, कैमरा लगा एक हेडबैंड, चाकू, एक एके राइफल, तीन मैगजीन, दो ग्रेनेड के अलावा कुछ कपड़े और थैले वहां से बरामद किए गए हैं जो पाकिस्तानी सेना की बर्बर मानसिकता को दर्शाता है।

अधिकारी ने बताया कि बैट के सदस्य ने कार्रवाई और जवानों को मारने की घटना को रिकॉर्ड करने के लिए हेडबैंड पहना था। बलों ने उनकी इस कोशिश को नाकामयाब कर दिया और इस जवाबी कार्रवाई में उनके एक सदस्य की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है कि कैमरा सीमा पार पाकिस्तानी सेना संस्थानों से लाइव जुड़ा था या नहीं। उन्होंने कहा, कैमरा के डेटा एवं विवरण की जांच की जाएगा। अधिकारी ने कहा, हमें यकीन है कि बैट का एक और सदस्य मारा गया है लेकिन उसका शव बैट के अन्य सदस्य अपने साथ ले गए हैं।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत