1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुजदिल पाकिस्तान की हरामी नाले के रास्ते भारत को दहलाने की साज़िश, BSF ने सर क्रीक में पेट्रोलिंग बढ़ाई

बुजदिल पाकिस्तान की हरामी नाले के रास्ते भारत को दहलाने की साज़िश, BSF ने सर क्रीक में पेट्रोलिंग बढ़ाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2019 06:57 am IST,  Updated : Nov 16, 2019 06:57 am IST

पाकिस्तान एक बार फिर भारत में बड़ा हमला करने की साज़िश कर रहा है। इसके लिए वो किसी भी कीमत पर आतंकियों की घुसपैठ करवाने पर तुला हुआ है। अब गुजरात के समुद्री बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान आतंकियों की घुसरपैठ करवाने की तैयारी कर रहा है। 

बुजदिल पाकिस्तान की हरामी नाले के रास्ते भारत को दहलाने की साज़िश, BSF ने सर क्रीक में पेट्रोलिंग बढ- India TV Hindi
बुजदिल पाकिस्तान की हरामी नाले के रास्ते भारत को दहलाने की साज़िश, BSF ने सर क्रीक में पेट्रोलिंग बढ़ाई

नई दिल्ली: पाकिस्तान एक बार फिर भारत में बड़ा हमला करने की साज़िश कर रहा है। इसके लिए वो किसी भी कीमत पर आतंकियों की घुसपैठ करवाने पर तुला हुआ है। अब गुजरात के समुद्री बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान आतंकियों की घुसरपैठ करवाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने जामनगर ज़िले की समुद्री सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी हैं जिसके बाद पूरे गुजरात की समुद्री सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। कच्छ के प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

Related Stories

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने हरामी नाले के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी हैं जिसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकी हरामी नाला और जामनगर ज़िले के कोस्टल एरिया से घुसपैठ कर सकते हैं। गुजरात की समुद्री सीमा और सर क्रीक में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और कच्छ के कलेक्टर और एसपी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया गया है।

ये जगह पाकिस्तान के लिए जन्नत की तरह है क्योंकि भारत की तरफ पड़ने वाली जमीन पर दल दल है और यहां पेट्रोलिंग एक मुश्किल काम है इसलिए पाकिस्तान इसे इस्तेमाल करता है। यहां एक तरफ पाकिस्तान का सिंध प्रांत है और दूसरी तरह हमारा गुजरात। यहीं पर हरामी नाला है जहां से पाकिस्तान घुसपैठ करवाने की तैयारी कर रहा है।

इनमें भी सबसे खास है हरामी नाले का 22 किलोमीटर का लंबा इलाका जो हमेशा आतंकियों की नज़र में रहता है। यहां पानी का स्तर बदलता रहता है इसलिए किसी भी जगह का सटीक अनुमान नहीं लागाया जा सकता। इस इलाके से घुसपैठ की आशंका नेवी भी ज़ाहिर कर चुकी है। 

नेवी चीफ एडमिरल करमवीर सिंह ने तो बाकायदा कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद के अंडरवॉटर विंग के आतंकियों को पाकिस्तान ट्रेनिंग दे रहा है। भारतीय नौसेना अलर्ट पर है और उन पर नज़र रखी जा रही है। बता दें कि इस इलाके से पहले भी घुसपैठ की कोशिशें हो चुकी हैं। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी कमांडो यहां से मछुवारों के भेष में भारत में घुस सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत