1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PoK से भारत में घुसपैठ की कोशिश का वीडियो आया सामने, सेना ने BAT कमांडों को मार गिराया

PoK से भारत में घुसपैठ की कोशिश का वीडियो आया सामने, सेना ने BAT कमांडों को मार गिराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2019 09:27 am IST,  Updated : Sep 18, 2019 09:27 am IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लांचिंग पैड से आतंकियों के घुसपैठ का नया वीडियो सामने आया है। भारतीय सेना ने 12 और 13 सितंबर को बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) की कई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। 

PoK से भारत में घुसपैठ की कोशिश का वीडियो आया सामने, सेना ने BAT कमांडों को मार गिराया- India TV Hindi
PoK से भारत में घुसपैठ की कोशिश का वीडियो आया सामने, सेना ने BAT कमांडों को मार गिराया

नई दिल्ली: पाकिस्तान जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाया हुआ है और आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लांचिंग पैड से आतंकियों के घुसपैठ का नया वीडियो सामने आया है। भारतीय सेना ने 12 और 13 सितंबर को बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) की कई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। इस दौरान पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो और आतंकियों पर भारतीय सेना ने ग्रेनेड से हमला किया और उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

Related Stories

वहीं पाकिस्तानी सेना ने लगभग 60 आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अप्रयुक्त मार्गों का इस्तेमाल किया है। यह आकलन उन खुफिया सूचनाओं के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि सीमा पार से उत्तरी कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों तथा जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी इलाकों से घुसपैठ में वृद्धि हुई है। 

नियंत्रण रेखा से घुसपैठ के सफल और असफल प्रयासों के बारे में जानने के लिए हाल में हुई एक बैठक में सेना के प्रतिनिधि को कश्मीर क्षेत्र के गुरेज, माछिल और गुलमर्ग सेक्टरों के ऊंचाई वाले इलाकों तथा जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी इलाकों में आतंकी घुसपैठ के संबंध में विभिन्न एजेंसियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्य सौंपे गए। 

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पूर्व में कहा था कि नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के अनेक प्रयास हुए जिनमें से ज्यादातर को विफल कर दिया गया। उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि हो सकता है कुछ आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो गए हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत