1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर भारी गोलाबारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर भारी गोलाबारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2018 12:00 am IST,  Updated : Sep 30, 2018 12:00 am IST

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की ओर से शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी की गई।

जम्मू-कश्मीर, कुपवाड़ा- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर भारी गोलाबारी

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की ओर से शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी की गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के कर्नाह सेक्टर में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन किया।

सूत्रों ने बताया कि कर्नाह सेक्टर के साधपोरा में भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने के लिए उन्होंने छोटे हथियार, स्वचालित बंदूक और मोर्टार का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने कहा कि हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अंतिम रिपोर्ट आने तक इलाके में भारी गोलाबारी जारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत