1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मंदिर और मकानों में लगी गोलियां, भारत ने दिया जवाब

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मंदिर और मकानों में लगी गोलियां, भारत ने दिया जवाब

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 12:01 pm IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई सेक्टरों में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे।

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया जवाब- India TV Hindi
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया जवाब Image Source : PTI

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई सेक्टरों में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि सेना और सीमा सुरक्षा बल ने इसका समुचित जवाब दिया और भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में आईबी के पास हीरानगर सेक्टर में मनियारी, चंदवा और लोंदी गावों में गोलीबारी से भगवान शिव का एक मंदिर और कुछ मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि कुछ मवेशियों को गोलियां लगी हैं और पशु चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 9.45 बजे शुरू हुई, इसके बाद दोनों ओर से रविवार सुबह 5.25 बजे तक गोलीबारी जारी रही। इससे इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना इसका समुचित जवाब दे रही है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत