1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अस्पताल में पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर 3 बदमाश कैदी को छुड़ाकर ले गए

अस्पताल में पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर 3 बदमाश कैदी को छुड़ाकर ले गए

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 07:21 pm IST

तीन सशस्त्र लोगों ने आज यहां हवा में गोलियां चलाई और एक अस्पताल में कर्मचारियों तथा पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंका तथा एक विचाराधीन कैदी को भगा कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लूट के एक मामले में आरोपी विचाराधीन कैदी दीपक कुमार और ए

jail- India TV Hindi
jail

पंचकुला: तीन सशस्त्र लोगों ने आज यहां हवा में गोलियां चलाई और एक अस्पताल में कर्मचारियों तथा पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंका तथा एक विचाराधीन कैदी को भगा कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लूट के एक मामले में आरोपी विचाराधीन कैदी दीपक कुमार और एक अन्य कैदी मोहित को अंबाला जेल से इलाज के लिए जनरल अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश अस्पताल में आए और उन्होंने कर्मचारियों तथा पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंका, गोली चलाई और कुमार को हिरासत से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि दूसरा विचाराधीन कैदी अभी हिरासत में है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, तीन सशस्त्र लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंका। गोलियां चलाई। विचाराधीन कैदी को छुड़ाने के बाद फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और उनके बीच झड़प भी हुई।

पुलिस ने बताया कि इस झड़प में तीन नर्सों समेत पांच लोग बेहोश हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि झड़प में एक कांस्टेबल से हाथापाई भी की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत