1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाल दिवस: मनमोहन, सोनिया ने शांति वन जाकर दी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

बाल दिवस: मनमोहन, सोनिया ने शांति वन जाकर दी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 12:27 pm IST

आज पूरा देश भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मना रहा है।

Shanti Van JL Nehru- India TV Hindi
Shanti Van JL Nehru

आज पूरा देश भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर देश के वरिष्‍ठ नेताओं ने दिल्‍ली के शांतिवन जाकर पंडित नेहरू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 14 नवंबर को सुबह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इसके साथ ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। ​नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत