1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला सुरक्षा के लिए 'पैनिक बटन' का प्रयोग सफल, जल्द होगी शुरुआत: मेनका गांधी

महिला सुरक्षा के लिए 'पैनिक बटन' का प्रयोग सफल, जल्द होगी शुरुआत: मेनका गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2018 10:51 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 10:51 pm IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के 47 स्थानों पर मोबाइल फोन में पैनिक बटन का प्रयोग सफल रहा है।

पैनिक बटन, मेनका गांधी- India TV Hindi
'पैनिक बटन' का प्रयोग सफल, गृह मंत्री जल्द करेंगे शुरुआत: मेनका गांधी

नई दिल्ली: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के 47 स्थानों पर मोबाइल फोन में पैनिक बटन का प्रयोग सफल रहा है और उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से पूरे देश में जल्द से जल्द इसकी शुरुआत करने का आग्रह किया है। पैनिक बटन की सुविधा का मकसद यह है कि मुश्किल में घिरने पर ccएं एक क्लिक भर से निकटतम पुलिस से संपर्क साध सकें।

मेनका ने एक बयान में कहा कि मुझे यह बताकर खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश के 47 जिलों/जगहों पर मोबाइल फोन में पैनिक बटन का प्रयोग सफल रहा है। इनमें से कुछ ग्रामीण इलाके भी थे। उन्होंने कहा कि प्रयोग के दौरान यह पाया गया कि पैनिक बटन दबाने पर पुलिस मौके पर न्यूनतम दो मिनट में पहुंच गई। 

अधिकतम समय 26 मिनट का रहा और औसत समय आठ मिनट का। उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि वह पूरे देश में जल्द से जल्द इस सुविधा की शुरुआत करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत