1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: पैसे देती लेडी और घूस लेता दारोगा, मोबाइल के कैमरे से ASI का स्टिंग

Video: पैसे देती लेडी और घूस लेता दारोगा, मोबाइल के कैमरे से ASI का स्टिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2016 04:05 pm IST,  Updated : May 11, 2016 05:40 pm IST

पानीपत: पुलिसवालों से तंग पानीपत के एक परिवार को जब कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो सच्चाई सामने लाने के लिए परिवार ने पुलिसवाले का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। पानीपत के एसपी ने फुटेज देखने

स्टिंग में फंस गया पुलिस अफसर

पानीपत के तहसील चौकी इलाके में कपिल नाम के युवक का अपने रिश्तेदार के साथ प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। जांच चौकी इंचार्ज कर रहे थे लेकिन पुलिस ने इंसाफ करने की जगह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 30 हजार रुपए की डिमांड कर दी और उसकी रकम की एक किश्त लेने ये पुलिसवाला पहुंचा था। पुलिस से परेशान इस परिवार के पास 30 हजार रुपए नहीं थे लेकिन धमकियों से डरकर किसी तरह ब्याज पर 15 हजार रुपयों का इंतजाम किया गया। पैसे पुलिसवाला ले गया लेकिन फिर बाकी के 15 हजार जल्द चुकाने की धमकी दी गई।

पानीपत के एसपी ने फुटेज देखकर एएसआई बृजपाल राणा को सस्पेंड तो कर दिया लेकिन चौकी इंचार्ज पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसने परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड की थी। इलाके के डीएसपी इस मामले में एसपी को अपनी रिपोर्ट देंगे और फिर पुलि्सवालों पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत