1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेरिस हमले ने ताजा की 26/11 मुंबई हमले के दर्दनाक मंजर की यादें

पेरिस हमले ने ताजा की 26/11 मुंबई हमले के दर्दनाक मंजर की यादें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2015 05:57 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 05:57 pm IST

नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार की रात हुए आत्मघाती हमले मे 158 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है। पेरिस के इस आत्मघाती

पेरिस हमले ने दिलाई...- India TV Hindi
पेरिस हमले ने दिलाई मुंबई हमले के दर्दनाक मंजर की याद

नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार की रात हुए आत्मघाती हमले मे 158 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है। पेरिस के इस आत्मघाती हमले ने साल 2008 में 26/11 मुंबई हमलों की भयानक यादों का ताजा कर दिया। मुंबई हमले में 164 लोग मारे गए थे।

पेरिस में एक के बाद एक 6 हमले हुए, इससे पूरा फ्रांस ही नहीं बल्कि दुनिया दहल गई। मुंबई में भी सीलियल ब्लास्ट किए गए थे। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन के अलावा ताज होटल, होटल ओबेरॉय और साउथ मुंबई के कई स्थानों पर हमले हुए थे।

पेरिस आतंकी हमलों में करीब 158 लोग मारे गए है। मुंबई हमले में भी 164 लोग मारे गए और 308 लोग घायल हुए थे।

पेरिस और मुंबई दोनों जगहों पर हुए आतंकी हमले की प्लानिंग काफी सोच-समझकर की गई। पेरिस में हुए आतंकी हमले में सबसे ज्यादा लोग बैटाकलां थिएटर में मारे गए। आतंकियों ने यहां लोगों को पहले बंधक बनाया और फिर उन्हें मारना शुरू किया। वहीं, मुंबई के 26/11 हमले में ताज होटल और होटल ओबेरॉय लोगों को बंधक बनाया गया था।

पेरिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) ने ली है, वहीं मुंबई हमले की जिम्मेदारी दकन मुजाहिदीन नामक एक आतंकवादी संगठन ने ली थी। मुंबई पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक को जिंदा पकड़ने में पुलिस कामयाब रही थी बाकी सारे मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत