1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 अप्रैल की 4 बड़ी खबरें: संसद सत्र का आगाज, प. बंगाल में चौथे चरण का मतदान, महाराष्ट्र में IPL पर SC में सुनवाई और धरने पर बैठेंगे पासवान

25 अप्रैल की 4 बड़ी खबरें: संसद सत्र का आगाज, प. बंगाल में चौथे चरण का मतदान, महाराष्ट्र में IPL पर SC में सुनवाई और धरने पर बैठेंगे पासवान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2016 11:15 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 11:22 pm IST

संसद के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है और उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर विपक्षी दलों के सरकार को घेरने का अनुमान है।

Parliament Session- India TV Hindi
Parliament Session

नई दिल्ली: वक्त की कमी है और आप अपनी उंगलियों को भी स्मार्ट फोन की टच स्क्रीन पर फिराते हुए ज्यादा तकलीफ नहीं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। हम एक ही खबर में आपको कल यानी 25 अप्रैल की 4 बड़ी खबरों से रूबरू करवा रहे हैं, तो पढ़िए कल क्या है खास।

संसद के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है और उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर विपक्षी दलों के सरकार को घेरने का अनुमान है। हालांकि सरकार भी इससे निपटने की पूरी तैयारी में है। सरकार ने सत्र के लिए भारी एजेंडा तय किया है जिसमें लोकसभा में 13 विधेयक और राज्यसभा में 11 विधेयक पारित कराना शामिल है। सरकार के नेताओं में इस बात को लेकर आम सहमति है कि शुरूआती कुछ दिन में जीएसटी जैसे विवादित मुद्दों को आगे बढाना संभव नहीं होगा।

वामदल, जदयू और अन्य विपक्षी दलों के समर्थन से कांग्रेस उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर केन्द्र को घेरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इसे संघीय ढांचे पर हमला करार दिया। कांग्रेस सरकारों या इसके या अन्य विपक्षी दलों के समर्थन की सरकारों के केन्द्र में सत्ता में होने पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की घटनाओं का राजग सरकार द्वारा हवाला देते हुए इस हमले का जवाब देने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि वर्ष 1951 से देश में 111 बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है जिसमें से 91 बार राष्ट्रपति शासन तब लागू हुआ है जब भाजपा या राजग सत्ता में नहीं थे। यह सत्र ऐसे समय शुरू हो रहा है जब उत्तराखंड राजनीतिक संकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है और दस राज्यों में सूखे जैसी स्थितियां हैं।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का चुनाव:

पश्चिम बंगाल में तीसरे फेज में हिंसा के बावजूद भारी मतदान देखने को मिला। इसको देखते हुए चौथे चरण से पहले ही सुरक्षा और चौकस कर दी गई है। चौथे फेज में तृणमूल कांग्रेस के कुछ बड़े मंत्रियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक हो जाएगा।

ताड़ी विक्रेताओं से पक्ष में पासवान बैठेंगे धरने पर:

लोजपा मुखिया और केंद्र सरकार में मंत्री राम विलास पासवान ने रविवार को बताया कि वो पटना में राज्य सरकार के उस फैसले के खिलाफ धरना देंगे जिसमें पूर्ण बंदी के तहत ताड़ी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वो नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ हैं। पासवान ने ताडी को नशा नहीं एक जूस बताते हुए कहा इसके कारोबार पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा लगाई गई रोक गलत है, और वे सोमवार को इसके विरोध में पटना में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि ताडी का व्यवसाय करने वाले अधिकांश गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं। बहुत से लोग आत्महत्या करने को तैयार हैं।

IPL मैच पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट:

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें एमसीए ने बांबे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें सूखे की मार झेल रहे राज्य से आईपीएल मैच को कहीं और शिफ्ट करने का आदेश दिया है। एमसीए चाहता है कि न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और शिव कीर्ति सिंह की पीठ उनकी याचिका पर 25 अप्रैल को सुनवाई करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत