1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करगिल में मुशर्रफ को करारा जवाब मिला था: राव इंद्रजीत

करगिल में मुशर्रफ को करारा जवाब मिला था: राव इंद्रजीत

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 06:23 am IST,  Updated : May 20, 2015 06:26 am IST

कोलकाता: रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पाकिस्तान के सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि साल 1999 के दुस्साहस का उन्हें करारा जवाब मिल चुका है।

'मुशर्रफ एक आवारा...- India TV Hindi
'मुशर्रफ एक आवारा राजनीतिज्ञ बन चुके हैं'

कोलकाता: रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पाकिस्तान के सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि साल 1999 के दुस्साहस का उन्हें करारा जवाब मिल चुका है। मुशर्रफ ने टिप्पणी की थी कि करगिल की लड़ाई में उनकी सेना ने भारत का गला पकड़ लिया था।

पाकिस्तान की राजनीति में मुशर्रफ की कोई जगह न होने पर जोर देते हुए राव इंद्रजीत ने कहा कि, "मुशर्रफ एक आवारा राजनीतिज्ञ बन चुके हैं।"

चौथे और अंतिम पनडुब्बी रोधी जंगी जहाज के जलावतरण समारोह में उन्होंने कहा कि, "उन्होंने जो कुछ भी कहा, उसपर हमें प्रतिक्रिया व्यक्त करने की जरूरत नहीं। मुझे लगता है कि करगिल में उन्हें करारा जवाब मिल चुका है।"

भारत तथा पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध का स्मरण करते हुए मुशर्रफ ने रविवार को कहा था कि नई दिल्ली उस तीन महीने की लंबी लड़ाई को कभी नहीं भूल पाएगा, जिसमें उनकी सेना ने भारत का गला पकड़ लिया था।

मुशर्रफ ने अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के एक समारोह में संबोधन के दौरान कहा, "हम करगिल में चार तरफ से घुसे, जिसकी भारत को भनक तक नहीं लगी।" उन्होंने कहा कि नई दिल्ली इस लड़ाई को याद रखेगा।

नरेंद्र मोदी के हाल के चीन दौरे पर राव इंद्रजीत ने कहा कि चीन के साथ कूटनीतिक मोर्चे पर भी प्रधानमंत्री सफल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत