Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: कटनी में पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 12 लोग घायल

मध्य प्रदेश: कटनी में पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 12 लोग घायल

Reported by: Bhasha
Published : Apr 15, 2018 06:23 am IST, Updated : Apr 15, 2018 06:23 am IST

यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे कटनी रेलवे स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ...

5 coaches of Katni-Chopan passenger train derailed between...- India TV Hindi
5 coaches of Katni-Chopan passenger train derailed between Salhna-Pipariyakala in Katni district  

भोपाल: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आज रात एक पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए।

रेल सुरक्षा बल निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे कटनी रेलवे स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि विवरण की प्रतीक्षा है। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

एक राहत ट्रेन को मौके पर भेजा गया।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement