1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया के चालक दल से धक्का-मुक्की और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी दी

एयर इंडिया के चालक दल से धक्का-मुक्की और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 07:29 pm IST

दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

Air India- India TV Hindi
Air India

नई दिल्ली: दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने दावा किया है कि उड़ाने के दौरान यात्रियों ने चालक दल के सदस्यों धक्का-मुक्की की और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी दी। वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एअर इंडिया प्रबंधन ने चालक दल के सदस्यों से घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत