1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरक्षण की आग में जल रहा गुजरात, पीएम की शांति की अपील

आरक्षण की आग में जल रहा गुजरात, पीएम की शांति की अपील

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 10:47 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 07:32 am IST

नई दिल्ली: गुजरात के कई इलाकों में आज तेरह साल के बाद कफ्यू लगा। कल रात हुई हिंसा के बाद अब हालात ठीक हैं। लेकिन तनाव बना हुआ है। अहमदाबाद, सूरत और मेहसाणा में आर्मी

आरक्षण की आग में जल रहा...- India TV Hindi
आरक्षण की आग में जल रहा गुजरात, पीएम की शांति की अपील

नई दिल्ली: गुजरात के कई इलाकों में आज तेरह साल के बाद कफ्यू लगा। कल रात हुई हिंसा के बाद अब हालात ठीक हैं। लेकिन तनाव बना हुआ है। अहमदाबाद, सूरत और मेहसाणा में आर्मी को डिप्लॉय किया गया है। कल रात से अबतक अलग अलग इलाकों में पुलिस फायरिंग में सात लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई है जबकि दो लोगों की मौत बनासकांठा जिले में हुई है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और नॉर्थ गुजरात के कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है।

हिंसा के बाद अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। रिजर्वेशन की मांग कर रहे गुजरात के पटेल समुदाय ने आज राज्य बंद रखा। इस दौरान गुजरात के कई जिलों में हिंसा हुई। अहमदाबाद के बापूनगर में आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पत्‍थर फेंके। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को टीयर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गयी। खेड़ा जिले के कपड़वंज इलाके में लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। कल हार्दिक पटेल की रैली के बाद भीड़ ने 100 से ज्यादा गाड़ियां जला दीं। कई शहरों में ट्रेन की पटरियां उखाड़ दी गईं जिसकी वजह से अहमदाबाद और दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन के 27 और 28 अगस्त को होने वाले इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है।

पटेल आरक्षण की आग में झुलसा गुजरात-

हिंसा और तनाव के बीच अहमदाबाद में आर्मी पहुंच गयी है। आज दोपहर सेना की पांच कंपनियां अहमदाबाद पहुंचीइसके अलावा सेना की दो कंपनियां सूरत में और दो कंपनियां मेहसाणा में भी तैनात की गयी हैं। अहमदाबाद के सोलारोड इलाके में जिस वक्त सेना ने फ्लैग मार्च किया।

पीएम नरेंद्र मोदी की लोगों से शांति की अपील-

गुजरात में जो कुछ हो रहा है उससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी परेशान हैं। उन्होंने आज गुजरात के लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की। अपने संदेश में मोदी ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है। हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ है। मोदी ने कहा कि सरकार सभी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मुद्दों का हल बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है।

आरक्षण की मांग को लेकर पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल ने भी लोगों से हिंसा और तोड़फोड़ न करने की अपील की। हालांकि गुजरात में जो कुछ हुआ उसे हार्दिक पटेल ने एक्शन का रिएक्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी डिमांड पूरी नहीं हो जाती हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गुजरात हालत राजनाथ सिंह ने आनंदीबेन पटेल से फोन पर बात की-

गुजरात में हालत को देखते हुए आज होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने चीफ मिनिस्टर आनंदीबेन पटेल से फोन पर बात की। इसके बाद राज्य सरकार की रिक्वेस्ट पर केन्द्र सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्सेस के पांच हजार जवान गुजरात भेजे गए हैं। अहमदाबाद में बीएसएफ, आरएएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती  की गई है। अफवाहों को रोकने के लिए गुजरात सरकार ने अहमदाबाद सहित कई शहरों में फोन और इंटरनेट सर्विस पर रोक लगाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत